फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जनपद में करीब छह लाख लोगों ने नहीं लगवाया कोरोना का टीका

Tue, 02 Nov 2021 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

अब तक 20,93,163 लोग टीके की प्रथम डोज ले चुके हैं। दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 5,01,627 है। लिंग के आधार पर देखें तो 11 लाख पुरुष एवं 9.91 लाख महिलाओं को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद में करीब छह लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोविड टीका की पहली डोज नहीं लगवाई है। अब तक 20,93,163 लोगों को टीका लग चुका है। जनपद में दूसरी डोज लगवा चुके लोगों की संख्या 5,01,627 है। जनपद की आबादी करीब 39 लाख है। विधान सभा क्षेत्रों के मतदाताओं की संख्या (18 वर्ष एवं उसके ऊपर) करीब 26.32 लाख है।

विज्ञापन

टीकाकरण के लिए टारगेट ग्रुप यही है।

अब तक 20,93,163 लोग टीके की प्रथम डोज ले चुके हैं। दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 5,01,627 है। लिंग के आधार पर देखें तो 11 लाख पुरुष एवं 9.91 लाख महिलाओं को टीका लग चुका है। टीके को लेकर सबसे अधिक उत्साह युवाओं में है। 18 से 44 आयु वर्ग के 13.22 लाख लोगों को टीका लगा है।

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय का कहना है कि वे लोग शत-प्रतिशत टीकाकरण का प्रयास कर रहे हैं। सर्वाधिक टीकाकरण वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। सोमवार से मलखान सिंह जिला अस्पताल में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक टीका लगाने का इंतजाम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें