सोमवार की रात जीटी रोड पर गांव पनैठी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार के अनुसार सोमवार की रात करीब एक बजे सूचना मिली थी कि पनैठी स्थिति रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सड़क पर एक युवक घायल हालत में पड़ा है। मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। उसकी जेब से मिले कागजों के जरिये मृतक की पहचान संजय (22) पुत्र हीरालाल निवासी गांव तुरावली थाना हरदुआगंज के रूप में हुई।
पुलिस से खबर मिलने पर परिजन मोर्चरी पहुंच गए थे। परिजन के अनुसार संजय तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत से माता-पिता व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था।