राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी से संबंध डीएस कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज की बीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में हिंदी माध्यम में प्रश्न पत्र न आने से परीक्षा निरस्त कर दी गई। अब पेपर 18 जून को होगा।
विज्ञापन
डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराया गया। डीएस कॉलेज के विधि विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर हरीश शर्मा ने बताया कि प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होना चाहिए था। परीक्षार्थियों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। सभी परीक्षार्थियों से पेपर वापस ले लिए गए। डीएस कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज में 350 परीक्षार्थी हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि परीक्षा की तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि 18 जून को परीक्षा होगी।