फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों के लिए निकाली मशाल रैली। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर में टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का जोरदार स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश युवा कल्याण विभाग, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के निर्देशन में खेल जगत फाउंडेशन के तत्वावधान में 51 जिलों से 3625 किलोमीटर का सफर तय करने वाली टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का अलीगढ़ पहुंचने पर प्रादेशिक विकास दल के जवानों, खिलाड़ियों व खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

दल का नेतृत्व कर रहे लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा व रतन गुप्ता ने मशाल जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मजहर उल कमर व युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम को कमिश्नरी कार्यालय के सामने सौंपा। प्रादेशिक विकास दल के जवान मशाल को लेकर महाराणा प्रताप चौक, क्वार्सी चौराहा तक लाए, जहां मशाल को यूपी एथलेटिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी, मुजाहिद असलम, विकास चौहान, अवधेश सारस्वत, हीरा सिंह बघेल के हाथों में होते हुए स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश को सौंपी गई। इस अवसर पर जिला कारागार के फार्मासिस्ट आनंद पांडेय, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें