फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कसेरू तिराहे पर बनेगी पुलिस चौकी, 54 वर्ग गज भूमि चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के व्यस्त बाजार और बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए कसेरू तिराहे पर नई पुलिस चौकी बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए शनिवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की।
विज्ञापन

माप के दौरान करीब 22 फीट चौड़ाई और 22 फीट लंबाई यानी लगभग 54 वर्ग गज जमीन को चिन्हित किया गया, जहां प्रस्तावित पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर यह कदम कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। चंडौस कोतवाल सत्यवीर सिंह ने बताया कि जमीन की पैमाइश पूरी कर ली गई है और उपलब्ध भूमि के आधार पर जल्द ही चौकी निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें