फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बंटवारे और शराब के नशे में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
मारपीट में घायल सन्नो। - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को मारपीट हो गई। इनमें सात लोग घायल हो गए। सभी मामलों में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना गांव बूढ़ागांव की है, जहां बच्चों के बीच कहासुनी पर झगड़ा हो गया। एक पक्ष से सन्नो, सानिया पुत्री शाहिद और इसरत बेगम घायल हो गईं, जबकि दूसरे पक्ष से शाकिब पुत्र छोटे खां को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सन्नो और शाकिब को उपचार के लिए भेजा है। दूसरी घटना गांव चंदनपुर की है, जहां प्लॉट के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि विजय कुमार को उसके भाई ने पीटकर घायल कर दिया। विजय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव कुमरौआ में गाली-गलौज के विवाद में दो महिलाओं ने नारायणी देवी को पीट दिया, जिससे वह घायल हो गईं। पीड़िता ने दोनों महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है। एक अन्य मामले में गांव हिदरामई निवासी कुलदीप कुमार का सोने का लॉकेट दो दिन पहले खो गया था। गांव के ही एक युवक ने उसे पाकर तेहरा मोड़ स्थित एक दुकानदार के पास दस हजार रुपये में गिरवी रख दिया। जब कुलदीप को जानकारी मिली तो वह लॉकेट लेने पहुंचा, जहां दुकानदार से उसकी कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर उसे वापस दिलवाया और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। थाना पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें