फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांकरा गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
सांकरा गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर सोमवार को सांकरा गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। सुख-समृद्धि की कामना भी की गई। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। दान-पुण्य से विशेष लाभ मिलता है। इसी कारण श्रद्धालुओं ने अन्न, वस्त्र, तिल और आंवला दान किया। उन्होंने धन दक्षिणा देकर पुण्य लाभ भी अर्जित किया।

व्यवस्था और धार्मिक उल्लास
घाट पर दिनभर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने शरबत वितरण कर यात्रियों की सेवा की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ आपदा मित्रों की टीम तैनात रही। पुलिस बल भी पूरे समय मुस्तैद रहा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें