मिस्टर, मिस, मिसेज नार्थ ईस्ट इंडिया एवं डांसिंग शो का ऑडिशन रविवार को सेंटर प्वाइंट स्थित एम दास ऑफिस में हुआ। 90 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। शो के डायरेक्टर हिमांशुु वार्ष्णेय व रश्मि रौतेला ने बताया कि सभी प्रतिभागियों का ऑडिशन ले लिया गया है। अभी परिणाम घोषित नहीं किया गया है।
होली के बाद मथुरा में भी एक ऑडिशन आयोजित होगा। इसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा। जज के रूप में आयुष्या शर्मा (एक्टर ), अमन कुन्देलकर (मेन ऑफ द वर्ल्ड 2019 ), कुणाल हिकडे (मिस्टर इंडिया ), शुभम अग्रवाल (मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल ), सूर्यानश प्रताप ने प्रतिभागियों का ऑडिशन लिया। इस दौरान तुषार, पारस भारद्वाज, अकू सिंह, शेलेन्द्र कुमार, दिवाकर वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।