फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर 65 हजार ठगे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर हरदुआगंज के एक व्यापारी पर 65 हजार की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर एनसीआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित शिवानी सोनी पुत्र महेश चंद्र सोनी ने बताया कि उसके पिता महेश चंद सोनी के नाम बिजली का कनेक्शन है। जिस पर जून 2019 में 1 लाख 22,000 हजार का बिल आ गया था। उस बिल की कॉपी को लेकर हरदुआगंज व्यापार मंडल के संस्थापक विनोद सोनी उर्फ नीटू वर्मा निवासी हरदुआगंज हाल निवासी अलीगढ़ के पास लेकर गया। उन्होंने कहा कि परेशान मत हो तेरा फंदा कट जाएगा। अधिकारियों से बात कर लेता हूं। कल मेरे पास आ जाना। प्रार्थी दूसरे दिन उनकी दुकान पर गया।
विज्ञापन

वहां नितिन जैन पुत्र मुकेश जैन निवासी हरदुआगज भी बैठा मिला। नेताओं के कहने के अनुसार उसने 65 हजार रुपये कर्ज लेकर नीटू वर्मा को दिए। नीटू वर्मा ने पैसे नितिन जैन को दिये। दोनों ने बोला कि अलीगढ़ में बिजली विभाग के बड़े अधिकारी से बात हो गई है। काम दो दिन में हो जाएगा। लेकिन लगभग आठ माह हो गए है न तो बिजली का बिल खत्म हुआ न ही पैसे वापस मिले। कई चक्कर लगाने के बाद 34500 रुपये वापस आये हैं। जब भी बकाया 31500 रुपये मांगते हैं तो कहते हैं कि बिजली अधिकारी पैसे नहीं दे रहा है। यही कह कर डराते धमकाते हैं। शिवानी ने कहा है कि वह गरीब है। लॉकडाउन में पैसों को मोहताज है। उसके पैसे दिलवाए जाएं। उसकी इसी तहरीर पर हरदुआगंज थाने में एनसीआर दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें