फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 40 दिन बीते, नहीं आए भारत सीरीज नंबर के दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा विगत महीने भारत सीरीज नंबरों की अधिसूचना जारी की गई थी। 40 दिन बाद भी अलीगढ़ से भारत सीरीज नंबर जारी नहीं हुए हैं। संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक न दिशा-निर्देश आए हैं और न ही अभी तक भारत सीरीज लेने के लिए आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन

अगस्त के अंत में भारत सीरीज की अधिसूचना जारी हुई थी। ऐसे में पूरे देश में भारत सीरीज के वाहनों के पंजीकरण को स्थानांतरण कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह नंबर पूरे देश के लिए मान्य होगा। यह सुविधा रक्षा कर्मियों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक आधार पर उपलब्ध होगी। सरकारी सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र की वाहन कंपनियों के लिए प्रस्तावित यह सीरीज उन निजी कंपनियों के लिए मान्य होगी, जिनके कार्यालय चार या इससे ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा लगातार ट्रांसफर होने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। अधिसूचना के 40 दिन गुजरने के बावजूद अभी तक अलीगढ़ में भारत सीरीज नंबर लेने वाला आवेदक सामने नहीं आया है।
एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि अलीगढ़ से अभी किसी आवेदक ने भारत सीरीज के लिए आवेदन नहीं किया है। वहीं इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश भी नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें