फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा अध्यक्ष समेत 34 कार्यकर्ताओं ने दी इस्तीफा देने की धमकी

Fri, 23 Nov 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कुनबे में जहां एक तरफ परिवार में घमासान चल रही है। वहीं कुछ इस तरह अलीगढ़ शहर विधानसभा का भी हाल है। जहां शहर विधानसभा की कार्यकारिणी के लगभग 34 कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी है। त्यागपत्र देने का कारण फिलहाल पार्टी में सम्मान न मिलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा कमेटी में चल रहे आपसी घमासान के कारण एक और विवाद खड़ा हो गया है जिसमें शहर विधानसभा कार्यकारिणी के लगभग 34 कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पद से त्यागपत्र देने का एलान किया है। शुक्रवार को शहर विधानसभा अध्यक्ष मुराद बच्चन के कार्यालय पर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सीधा-सीधा पार्टी के खिलाफ  बगावत करते हुए सभी 34 सदस्यों ने अपना त्यागपत्र देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल पा रहा है और महानगर अध्यक्ष के काम करने के तरीके से संतुष्ट नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो पहले से ही महानगर कमेटी में आपसी खीचतान चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इधर एक साथ शहर विधानसभा के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के त्यागपत्र देने के मामले से पार्टी में खलबली मच गई है। पार्टी के कार्यकर्ता पहले से ही धीरे-धीरे दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। अब इस नए मामले से पार्टी के बड़े अधिकारियों की टेंशन और बढ़ गई है।

नगर अध्यक्ष मुराद बच्चन ने बताया कि लगातार कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार से कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। इस कारण हम अपने पद से इस्तीफा देकर सिर्फ पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं।

महानगर अध्यक्ष सय्यद जावेद अजीज ने बताया कि मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। अगर किसी बात को लेकर कार्यकर्ता नाराज हैं तो जल्द ही उनकी नाराजगी को दूर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें