बसपा प्रत्याशी रानी जाटव का नामांकन कराने पहुंचे जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह
- फोटो : CITY OFFICE
जिला पंचायत चुनाव की शुरुआत से सुर्खियों में आई बसपा नामांकन के आखिरी दिन तक 47 प्रत्याशी नहीं जुटा सकी। पार्टी के जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि आधिकारिक रूप से 23 प्रत्याशियों ने रविवार तक नामांकन किया है। अलीगढ़ में 47 सदस्यों का सदन है। पार्टी बहुमत के लिए जरूरी 27 सदस्यों के लिए कुछ अन्य सदस्यों का समर्थन लेगी, इसके लिए पार्टी जिताऊ उम्मीदवारों को चुनाव में समर्थन देगी। पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार के बारे में उन्होंने कहा कि तीन चार लोग दावेदार हैं। उनमें से ही कोई अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेगा।
बसपा की ओर से वार्ड नंबर-3 से सुमन देवी, वार्ड नंबर-7 से सुशीला देवी, वार्ड नंबर-9 से पिंटू सूर्यवंशी, वार्ड नंबर-11 से फारुख अहमद, वार्ड नंबर-12 से विमला राज, वार्ड नंबर-14 से धर्मवती जाटव, वार्ड नंबर-16 रेनू चौधरी, वार्ड नंबर-17 से गजेंद्री देवी, वार्ड नंबर-23 से संजय शर्मा, वार्ड नंबर-25 से रामदयाल बघेल, वार्ड नंबर-30 से जाहिद खान, वार्ड नंबर-32 से रजनी देवी, वार्ड नंबर-33 से विवेक कुमारी, वार्ड नंबर-34 रुक्मणी देवी, वार्ड नंबर-35 से रानी जाटव, वार्ड नंबर-37 से वंदना शर्मा, वार्ड नंबर-38 से सुशीला देवी, वार्ड नंबर-39 से धर्मेंद्र, वार्ड नंबर-41 से गवेंद्री गिरि, वार्ड नंबर-42 से राकेश कुमार यादव, वार्ड नंबर-43 से अफसाना, वार्ड नंबर-46 से प्रेमलता विमल,वार्ड नंबर-47 से आशा कुशवाह ने नामांकन किया है।