केंद्र सरकार ने छोटे किसानों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संचालित कर रखी है। इस योजना के तहत छोटे किसानों को साल में 6,000 रुपये की सहायता सरकार प्रदान करती है। जिससे किसान अपने लिए बीज-खाद खरीद सकें।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 18 जून को 17 वीं किस्त जारी की गई। इस योजना में अलीगढ़ जिले के 2,85,827 किसानों को लाभ पहुंचा है। इन्हें दो-दो हजार रुपये की किस्त इनके खाते में भेजी गई है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने छोटे किसानों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संचालित कर रखी है। इस योजना के तहत छोटे किसानों को साल में 6,000 रुपये की सहायता सरकार प्रदान करती है। जिससे किसान अपने लिए बीज-खाद खरीद सकें। 2000 रुपये की रकम साल में तीन किस्तों में किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है।
जिले के करीब 2,85,827 छोटे किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ दिया जा रहा है। उपकृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि पीएम सम्मान निधि के तहत 17वीं किस्त के रूप में 2,85,827 किसानों को प्रत्येक को दो-दो हजार रुपये की किस्त के रूप में कुल 57. 16 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।