फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख की नकली शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद नकली व मिलावटी शराब के तस्करों पर रोकथाम नहीं लग पा रही। मडराक में रिकवरी एजेंट के यार्ड में पहुंची एक मेटाडोर से बरामद हुई 17 लाख रुपये कीमत की नकली शराब यही गवाही दे रही है। रिकवरी एजेंट ने शराब सहित मेटाडोर पुलिस को सौंप दी है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मेटाडोर में कुल 660 पेटियों में 7425 लीटर शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार मडराक में टोल प्लाजा के पास निजी बैंकों की ओर से नियत वाहनों की फाइनेंस रिकवरी के लिए निर्धारित एजेंट ने खींचकर लाए जाने वाले वाहनों के लिए यार्ड बना रखा है। रविवार की रात को इस एजेंट की टीम ने जीटी रोड हाईवे पर बुलंदशहर से कैंटर 1109 मेटाडोर संख्या यूके 16 सीए 0535 को 15 लाख रुपये के बकाये पर ड्राइवर से जब्त किया था। जब्ती के समय मेटाडोर ड्राइवर ने बताया कि इसमें वारदाना (आलू भरे जाने वाले जूट के बोरे) भरा है। एजेंट ने लिखा पढ़ी में गाड़ी जब्त कर ड्राइवर को प्रपत्र सौंप दिए और कह दिया कि वह मालिक को सूचना दे दें। गाड़ी से माल मडराक स्थित यार्ड से आकर ले जाएं। गाड़ी चाहिए तो रुपये जमा कराकर ले जाएं। इसके बाद गाड़ी को यार्ड में लाकर खड़ा करा दिया गया।
अब सोमवार रात में यार्ड के चौकीदार को लगा कि यार्ड में खड़ी गाड़ियों के बीच से शराब की बहुत तेज दुर्गंध आने लगी है। इस पर उसने यार्ड मालिक को सूचना दी तो वहां पहुंचकर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की गई। सुबह होने पर पता चला कि बुलंदशहर से जब्त मेटाडोर में वारदानों के पीछे भारी मात्रा में शराब की पेटियां रखी हैं। इस पर मडराक पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने मेटाडोर सहित माल जब्त कर थाने ले जाकर जांच की तो पाया कि गाड़ी में कुल 660 पेटी में कुल 29 हजार 700 देशी शराब के क्वार्टर मिसा इंडिया ब्रांड बेव डिस्टलरी रामघाट रोड साधू आश्रम से संबंधित हैं। मंगलवार को बेव डिस्टलरी से जांच में यह तय पाया गया कि वह माल नकली है।
विज्ञापन

माल न तो डिस्टलरी में बना है और न जारी हुआ है। इंस्पेक्टर मडराक सुरेश चंद्र के अनुसार फिलहाल गाड़ी नंबर के आधार पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी मालिक सहारनपुर का है। उसके प्रपत्र रिकवरी एजेंट से मांगे गए हैं। मालिक के जरिये माल की सच्चाई पता लगेगी। आरोपियों तक पहुंचा जाएगा। 59 रुपये प्रति क्वार्टर के हिसाब से माल की कीमत 17 लाख के आसपास बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें