फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन साइलेंस के तहत 160 चालान, साइलेंसर बेचने वालों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस और यातायात विभाग की टीम ने ऑपरेशन साइलेंस के तहत शनिवार को 160 वाहनों के चालान काटे। साथ ही साइलेंसर बेचने वालों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नोटिस के माध्यम से उनको आखिरी चेतावनी दी गई है। आम जनता को साइलेंसर लगाने/लगवाने और बेचने वालों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9389691021 जारी किया है। इसी नंबर पर जाम की समस्या की शिकायत भी की जा सकती है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि ऑपरेशन साइलेंस के तहत सार्वजनिक वाहनों पर लगे म्यूजिक सिस्टम, मॉडिफाइड साइलेंसर/प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध कार्रवाई होगी। तस्वीर महल के एक बुलेट कारीगर रिहान खान ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वह खुद प्रेशर हॉर्न और शोर मचाने वाले साइलेंसर के खिलाफ है, जो लोग इस साइलेंसर को लगवाने आते हैं, उनको मना किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहान ने अपनी दुकान पर लगवाने के लिए आए एक दर्जन करीब मॉडीफाइल साइलेंसर तोड़कर फेंक दिए। साथ में लोगों से इन्हें न लगवाने की अपील भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें