फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बेसवां मेें रविवार की दोपहर नयाबास के लिए जाने वाले रास्ते के समीप बस्ती में कूड़े के ढेर से एक ग्रेनेड बरामद हुआ। लोगों को जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। जांच कर उसने ग्रेनेड को पुराना व बेकार बताया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बम निरोधक दस्ता इस ग्रेनेड को डिस्पोज ऑफ करने के लिए अपने साथ ले गया।

दोपहर में करीब 12 बजे बेसवां में कुछ बच्चे नयाबास के रास्ते पर राज सिंह की दुकान के पीछे लघुशंका करने गए थे। वहां बच्चों को बम (ग्रेनेड) दिखाई पड़ा तो वह डर गए। भागकर गांव के लोगों को बताया। इस पर आसपास के दुकानदार व स्थानीय निवासी पहुंचे। देखा कि कूड़े के ढेर में एक ग्रेनेड पड़ा है।
विज्ञापन


उन्हाेंने इसकी सूचना बेसवां चौकी प्रभारी संजय आर्य को दी तो वह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रेनेड के बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इस दौरान पूरे बेसवां में खबर फैल गई। लोग डरते, सहमते हुए दूर से ग्रेनेड देखने के लिए जुट गए। पुलिस उन्हें पास जाने से रोकती रही।

करीब दो घंटे बाद बम निरोधक दस्ता पहुंचा। इस दस्ते के प्रभारी ऊदल सिंह के अनुसार ग्रेनेड काफी पुराना और बेकार हो चुका था। कोतवाल सुनील कुमार वर्मा ने कहा हो सकता है कि कभी यहां पर फोर्स रुकी हो, और उनका ग्रेनेड गिर गया हो। अथवा स्क्रैप (कबाड़) में भी आ सकता है। ग्रेनेड यहां कैसे पहुंचा इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


15 साल पहले ऐसे ही फटा था ग्रेनेड
बेसवां में इसी मोहल्ले में करीब 15 साल पहले कारोबारी राजेश अग्रवाल के पैर से ऐसा ही एक ग्रेनेड उस समय टकराया था जब वह पल्लेदारों को बुलाने जा रहे थे। पैर से टकराने पर ग्रेनेड फट गया था। इसमें राजेश अग्रवाल के पैर की उंगलियों में चोट आई थी। एक कुतिया मर गई थी। पास ही खेल रहे कई बच्चे घायल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें