फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक गैंग की जमानत के प्रयास शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कराने वाले गैंग के फरार सरगना अभी दबोचे नहीं गए और उनके जेल गए साथियों के पैरोकारों की ओर से जमानत कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। इनके पैरोकारों ने दीवानी परिसर की दौड़ शुरू कर दी है। इसे लेकर पुलिस भी हरकत में आ गई है और प्रयास किए जा रहे हैं कि फरार आरोपी भी हत्थे चढ़ जाएं तो इन पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई हो सके।

पिछले सप्ताह हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कराने वाले गैंग के सक्रिय होने के इनपुट पर पुलिस ने जट्टारी में छापेमारी के बाद 9 लोगों का गैंग दबोचा था, जिनमें कुछ कोचिंग सेंटर संचालक भी शामिल थे। चूंकि उनके कुछ सरगना साथी हत्थे नहीं चढ़े थे, इसलिए पुलिस ने काफी प्रयास के बाद पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया और फरारों की उसी दिन से तलाश चल रही है।
विज्ञापन


हालांकि इस कार्रवाई के बाद जिले के कोचिंग सेंटर भी निशाने पर आ गए हैं। यहां के संचालकों व छात्रों से बारीकी से गोपनीय जांच का काम चल रहा है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि और कौन-कौन से कोचिंग इस गोरखधंधे में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


इसी बीच यह खबर आई है कि जो लोग जेल गए हैं, उनके पैरोकारों ने जमानत के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी प्रयास के चलते पैरोकरों ने दीवानी के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। इस खबर पर पुलिस हरकत में आ गई है और जल्द से जल्द फरारों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ताकि मुकदमे में गैंगेस्टर जैसी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें