फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण हुआ तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की नव नियुक्त वीसी भावना श्रीवास्तव ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। पहले ही दिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा हुआ तो इसके लिए खंड के संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

निशा गोयल के सेवानिवृत्त होने के बाद 2008 बैच की आईएएस भावना श्रीवास्तव को एडीए वीसी के पद पर तैनात किया गया है। इससे पूर्व वह सचिव शहरी एवं नियोजन थीं।
विज्ञापन


नव नियुक्त वीसी दिन में करीब दो बजे अलीगढ़ पहुंची और शाम में कार्य भार ग्रहण किया। सबसे पहले उन्होंने एडीए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय लिया और कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विकास कार्यों पर जोर देने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के पुराने नोटिस को भी दिखवाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जल्द से जल्द जमीन तलाश करने का निर्देश अधिकारियों को दिया, ताकि इस योजना को अंजाम तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही सारे कार्य ऑनलाइन कर विभाग में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया।

इससे पूर्व एडीए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवनियुक्त वीसी का स्वागत किया। सचिव बीएस भदौरिया, मो. रफीक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें