फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अनाधिकृत चेन पुलिंग के आए 169 मामले, अलीगढ़ में पकड़े 14 यात्री

Mon, 06 Nov 2023 10:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 14  यात्रियों को चेन पुलिंग करने पर पकड़ा गया है। बिना किसी उचित कारण के चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत एक वर्ष तक का कारावास या एक हजार रुपये का जुर्माना व दोनों दंड का प्रावधान है।
विज्ञापन
चेन पुलिंग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज मंडल रेलवे द्वारा अनाधिकृत चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ 6 नवंबर को अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत अलीगढ़ से 14 यात्रियों को चेन पुलिंग करते पकड़े गए हैं।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि अनाधिकृत रूप से चेन पुलिंग करने के 169 मामले प्रकाश में आए। जिनमें रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कार्रवाई करते हुए 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 14  यात्रियों को चेन पुलिंग करने पर पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि बिना किसी उचित कारण के चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत एक वर्ष तक का कारावास या एक हजार रुपये का जुर्माना व दोनों दंड का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें