फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पहली अप्रैल से जनपद के तयशुदा 106 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद करने के आदेश दे दिए गए हैं। इस बार किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर 1735 रुपये प्रति क्विंटल का सरकारी समर्थन मूल्य मिलेगा। गेहूं का समस्त भुगतान 72 घंटे के अंदर किसानों के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से पहुंचेगा।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इस संबंध में आदेश दे दिए हैं। एडीएम फाइनेंस एवं गेहूं खरीद के जिले के प्रभारी अधिकारी बच्चू सिंह ने बताया कि 25 मार्च तक सभी 106 क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, ढलाई उतराई के साधन, बोरे, सिलाई की सुतली आदि की व्यवस्था करा दी जाएगी। इस बार किसानों से अपील की गई है कि वह अपना रजिस्ट्रेशन गेहूं खरीद के पोर्टल पर करा लें। इस रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों को सीधे फोन कर उनके निकटतम क्रय केंद्र पर उन्हें बुलाया जाएगा, जहां उनका गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


एडीएम फाइनेंस ने बताया कि इसके साथ जिले की सभी सरकारी अनाज मंडियों में दिन में दो बार नीलामी की प्रक्रिया होगी। जिसमें व्यापारी सरकारी समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा का रेट देकर गेहूं खरीद सकेेंगे, लेकिन अगर 1700 रुपये प्रति क्विंटल की बोली लगती है तो सरकार गेहूं खरीदेगी, व्यापारियों को नहीं खरीदने दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बार में जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य 81 हजार 450 मीट्रिक टन का है। जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। गेहूं खरीद केंद्रों पर शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। बेवजह खलल डालने वाले बिचौलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें