अलीगढ़ जनपद के लिए मंगलवार को एक और राहत भरी खबर सामने आई है। अतरौली के एल-1 अस्पताल से आखिरकार 12 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली और आज डिस्चार्ज हो जाएंगे।
विज्ञापन
स्वस्थ हुए सभी 12 मरीजों ने कहा कि आज वह स्वस्थ हैं तो इसका श्रेय अलीगढ़ के डीएम, एसएसपी, सीडीओ, सीएमओ सहित सभी कोरोना योद्धाओं को जाता है जो दिन रात मेहनत कर कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे हैं।
मरीजों ने बताया कि अस्पताल में खाने-पीने, साफ-सफाई, साबुन, सैनिटाइजर तत्काल उपलब्ध होता है और मरीज को कोई परेशानी नहीं होती। इसी का परिणाम है कि आज वह ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही सभी 12 मरीज एल-1 अस्पताल अतरौली में भर्ती थे। इलाज के बाद लगातार उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया जाएगा।