फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 11 और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा होगी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश परीक्षाओं के क्रम में रविवार को 22 नवंबर को होने वाली कक्षा 11 और डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए चुनौती होगी।
विज्ञापन

क्योंकि इस प्रवेश परीक्षा में सबसे अधिक अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। अनुमान के मुताबिक 3500 से अधिक सीटों के लिए 10,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जबसे विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षाएं शुरू हुई हैं तब से यह सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसके अलावा मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में एमए मास कम्युनिकेशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
एएमयू में कक्षा 11 के लिए एएमयू गर्ल्स स्कूल, एएमयू सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, एबीके यूनियन गर्ल्स स्कूल, एबीके यूनियन स्कूल बॉयज, एएमयू स्कूल बॉयज, एएमयू सिटी स्कूल गर्ल्स, एसटीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मिंटू सर्किल आदि स्कूलों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन होना है। इसके लिए परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय परिसर में ही बनाए गए हैं। एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली कहते हैं कक्षा 11 और डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए हमने पूरी तैयारियां कर ली हैं। जिस प्रकार अन्य प्रवेश परीक्षाओं को व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया है इसको भी वैसे ही संचालित कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें