थाना मडराक पुलिस द्वारा पकड़ा गया शातिर टिर्री चोर।
- फोटो : CITY OFFICE
मडराक पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्यों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का एक ई-रिक्शा व दो चाकू बरामद हुए हैं। यह लोग चोरी किए गए ई-रिक्शे का रंग बदलकर या कबाड़ में बेचने का धंधा करते हैं।
एसओ राजीव कुमार ने बताया कि पड़ियावली से ई-रिक्शा चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद जब जांच शुरू की तो दो नाम प्रकाश में आए थे। इन दोनों को सोमवार सुबह हाईवे बाईपास बस स्टॉप के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। इन्होंने अपने नाम नगला मंदिर निवासी संदीप उर्फ चुम्मा व विपिन बताए। दोनों से चोरी का ई-रिक्शा बरामद हुआ है। साथ में दो चाकू भी मिले हैं।