फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्स पैड के परियोजना निदेशक के निलंबन आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पैक्स पैड परियोजना प्रबंधक लाल सिंह को निलंबित करने के आदेश हो गए हैं। मंडलीय बैठक में अनुपस्थित रहने व कार्यों में लापरवाही के मामले में कमिश्नर ने उनके निलंबन के लिए शासन को पत्र लिखा है। संस्था के जेई को भी कार्य सुधार की चेतावनी दी है। उन्होंने आधी अधूरी सूचना लेकर आने वाले अफसरों को कार्यप्रणाली में सुधार की चेतावनी दी।

मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कार्ययोजना तैयार कर कार्य करें।
विज्ञापन


किसानों को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति, नहरों में पानी, समय से खाद-बीज एवं पेस्टीसाइड्स की उपलब्धता, गन्ना भुगतान तथा उनका पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिये कि अस्पतालों में दवाओं के साथ पैरा मेडिकल स्टाफ एवं चिकित्सकों की उपस्थिति समय से सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी एटा अमित किशोर ने अवगत कराया कि जिला अस्पताल महिला एवं पुरुष में सीएमएस की तैनाती नहीं है। कमिश्नर ने संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य को तीन दिन एटा में बैठकर कार्यों का निष्पादन करने को कहा।

मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को सेतु, चिकित्सालय, आवासीय भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, सड़कें, छात्रावास एवं अतिरिक्त कक्ष आदि का का निर्माण समय से पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई तक विद्यालयों में गत वर्ष पंजीकृत छात्रों से अधिक छात्रों को प्रवेश दिलाकर स्कूल चलो अभियान को सार्थक बनाया जाए।

कृषि विपणन, सिंचाई, लोक निर्माण, खनन, नगर निकायों को बड़े बकाएदारों एवं आरसी की वसूली कर राजस्व को बढ़ाने को कहा। पंचायतीराज विभाग को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में तेजी लाकर निर्धारित समय से पहले मंडल को ओडीएफ घोषित कराने को कहा।
विज्ञापन


भूमाफिया के विरुद्ध अभियान चलाकर सरकारी संपत्तियों से अवैध कब्जे हटाने, पेंशनरों का सत्यापन कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण कर आधार से जोड़ने के निर्देश दिये। इस मौके पर डीआईजी, जिलाधिकारी, अपर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें