पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 सूत्री मांग को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का सोशल मीडिया के जरिए छेड़े गए अभियान को साथी कर्मचारियों का समर्थन मिलने लगा है।
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, विशेष शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कर्मचारी, रसोइये, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शिक्षिकाओं व कर्मचारियों समेत 10 लाख लोगों ने अब तक पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर ट्वीट किए हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर हैश टैग चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते शिक्षक समुदाय परेशान है। पेंशन बहाली होनी चाहिए, क्योंकि यह सभी के बुढ़ापे का सहारा है। मुकेश ने बताया कि बिना फोन व लैपटॉप के ऑनलाइन पढ़ाने को लेकर शिक्षकों को मजबूर किया जा रहा है।