मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की हालत देखकर दंग रह गए। बिना बताए डॉक्टर से लेकर अन्य स्टाफ गायब थे। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा था।
नवनियुक्त सीएमओ डॉ. आनंद सोमवार को अतरौली सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे।
डीईओ द्रोपदी, ममता वार्ष्णेय, गुलश्ेार उपाध्याय, डॉ. अदिति यादव, स्वेता एवं रानी अनुपस्थित पाई गईं। एलटी धर्मवीर 7 जुलाई से अनुपस्थित चल रहे हैं। कुलदीप कुमार 6 जुलाई से बिना बताए गायब हैं। चिकित्सा अधीक्षक को सभी से स्पष्टीकरण मांगने एवं अनुपस्थिति के दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त सीएमओ ने सीएचसी हरदुआगंज, पीएचसी नरौन, पिलखुनी का निरीक्षण किया। स्टाफ नर्स योगेश सिंघल अनुपस्थित थी। नरौना में अतुल कुमार, स्वाति, कमलेश निरीक्षण के समय अनुपस्थित थे। रानी एवं शहजाद कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। अधिकारियों को स्पष्टीकरण मांगने एवं अनुपस्थित तिथि का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।