फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग मिलने के बाद वाराणसी हवाईअड्डे की भी सुरक्षा बढ़ी

Fri, 01 Nov 2019 01:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
एयरपोर्ट पर कार व संदिग्ध लोगों की जांच करते सीआईएसएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग मिलने के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को जांच बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले वाहनों कि डिग्गी खुलवा कर जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर संदिग्ध हाल में घूम रहे लोगों की आईडी भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
एयरपोर्ट पर संदिग्ध लोगों की जांच करते सीआईएसएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला
टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर भी कई चरणों में जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं सीआईएसएफ के जवानों द्वारा औचक चेकिंग चलाकर एयरपोर्ट पर आने वाले वाहनों तथा संदिग्ध हाल में घूम रहे व्यक्तियों से भी पूछताछ और जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
एयरपोर्ट पर संदिग्ध लोगों की जांच करते सीआईएसएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में सीआईएसएफ के कमांडेंट सुब्रत झा ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्था और जांच बढ़ा दी गई है। वाराणसी काफी समय से आतंकियों के निशाने पर रही है।

4 of 5
एयरपोर्ट पर कार व संदिग्ध लोगों की जांच करते सीआईएसएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट, कचहरी, संकटमोचन मंदिर आदि स्थानों पर आतंकी हमलों में अब तक 10 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
babatpur - फोटो : अमर उजाला
हालांकि एयरपोर्ट बिल्डिंग के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी यूपी पुलिस की होती है, और अधिकांशतः पुलिस वीआईपी ड्यूटी के समय ही मौजूद रहती है। इसके बावजूद सीआईएसएफ जवानों ने एयरपोर्ट बिल्डिंग के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर रखी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें