फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा वालों को गाजियाबाद से लैपटॉप बांटेंगे अखिलेश

Thu, 09 May 2013 12:54 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के चीफ मिनिस्टर अखिलेश यादव एक बार फिर जिले में आ रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री यहां गाजियाबाद और नोएडा जिले के छात्रों को लैपटॉप वितरण करेंगे।

नोएडा के छात्रों को गाजियाबाद में लैपटॉप बांटना कहीं अंधविश्वास तो नहीं।

इसके साथ ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की धड़कन भी तेज हो गई है। बुधवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए स्थान चिहिंत करते हुए घूमते रहे।

माना जा रहा है कि कमला नेहरू नगर स्थित मैदान में ही मुख्यमंत्री का लैपटॉप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के करीब दर्जन भर विकास कार्यों का भी वह लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद जिले में ऐसा दूसरी बार होगा, जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां किसी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

बुधवार सुबह डीएम एसवीएस रंगाराव, एडीएम सिटी रक्षपाल सिंह और पुलिस के आलाधिकारी मुख्यमंत्री कार्यक्रम केलिए जगह चिंहित करने निकले।

अधिकारियों ने पुलिस लाइन कमला नेहरू नगर मैदान का जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर कमला नेहरू नगर मैदान को अपनी स्वीकृ़ति दे दी है।

सूत्रों की माने तो कार्यक्रम 15 मई को तय हुआ है, मगर अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। गाजियाबाद में 5998 छात्रों को इस योजना लाभ मिलना है।

जबकि नोएडा के भी करीब 2 हजार छात्रों को मुख्यमंत्री गाजियाबाद कार्यक्रम केदौरान ही लैपटॉप वितरित करेंगे।

कहीं ये अंधविश्वास तो नहीं
नोएडा के छात्रों को गाजियाबाद में लैपटॉप वितरित करना कहीं अंधविश्वास की ही एक बानगी तो नहीं।

दरअसल ऐसा अंधविश्वास है कि यूपी का जो भी सीएम नोएडा आता है, उसकी सरकार गिर जाती है। पिछले कुछ मुख्यमंत्रियों की नोएडा यात्रा पर यह मिथक सटीक भी बैठ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें