फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदे ने 8 साल की बच्ची से किया रेप, फिर मार डाला

Thu, 09 May 2013 12:47 AM IST
अमीरनगर/लखीमपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दरिंदा घर के बाहर सो रही आठ साल की बच्ची को उठा ले गया और रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार सुबह उसका शव बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।

इलाके में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।

बच्ची की दादी ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात घर के बाहर भैंस का दूध निकाल रही थीं। पास में ही चारपाई पर बच्ची सो रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा।

वह कुछ देर तक उनसे (दादी से) बातें करता रहा। बातों-बातों में ही युवक ने पूछा कि चारपाई पर कौन सो रहा है तो उन्होंने बता दिया कि उनकी पोती सो रही है।

दादी के मुताबिक दूध निकालने के बाद वह बर्तन रखने घर के भीतर चली गईं। कुछ देर बाद बाहर आईं तो बच्ची गायब थी। उन्होंने इसकी जानकारी परिवार और गांव के लोगों को दी।
विज्ञापन


बच्ची को पहले आसपास खोजा गया, लेकिन वह नहीं मिली। इस पर रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। देर रात एएसपी बालेंदु भूषण सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस व गांव वालों ने रात भर बच्ची को खोजा, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार को उसका शव घर से एक किमी दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला।

आरोप है कि वह युवक ही मौका पाकर बच्ची को उठा ले गया और रेप के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक मुन्ना को बिजुआ इलाके में गिरफ्तार कर लिया।

युवक के जुर्म कबूलने के बारे में पूछने पर पुलिस अफसरों ने सिर्फ इतना ही कहा कि अभी पूछताछ चल रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्ची का शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में रेप के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई है। पुलिस के मुताबिक बच्ची दलित परिवार से है और उसका पिता मजदूरी करता है।

रासुका लगेगा
आरोपी युवक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई के निर्देश एसपी को दे दिए हैं। बच्चियों के साथ बढ़ते अपराधों के प्रति पुलिस गंभीर है। इसी माह किसी दिन औचक निरीक्षण कर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। लापरवाही मिलने पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
-सुभाष चंद्रा, आईजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें