फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडवाणी के इस्तीफे पर अखिलेश ने दिखाया कुछ ऐसा अंदाज

Tue, 11 Jun 2013 12:47 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के इस्तीफे पर अपनी टिप्पणी महज एक मुस्कुराहट के जरिये व्यक्त की।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि, वह इस मुद्दे पर क्या कह सकते हैं, उनकी पार्टी के किसी भी नेता ने इस्तीफा नहीं दिया है।

मशहूर फिल्मकार मुजफ्फर अली की पुस्तक विमोचन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गोमती नगर के एक होटल में पहुंचे सीएम को कार्यक्रम के बाद इसी मुद्दे पर मीडियाकर्मियों ने घेर लिया।

मगर उन्होंने कोई भी कमेंट करने से इन्कार कर दिया। बहुत अधिक कुरेदने पर अखिलेश यादव बस इतना बोले कि, भाई हमारी पार्टी के किसी भी नेता ने इस्तीफा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उनके बोलने का कोई भी मतलब नहीं है। कई बार सवाल जब दुहराया जाता रहा तो मुख्यमंत्री दोबारा यही बात कहते रहे। इतना कहते कहते ही सीएम आगे बढ़ गए।

'मोदी कांग्रेस की चिंता हैं, सपा की नहीं'
बरेली में लैपटॉप वितरण समारोह से निकलने के क्रम में मीडिया ने सीएम अखिलेश यादव को घेरा। भाजपा में चुनाव अभियान की कमान नरेंद्र मोदी को मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे वह चिंतित नहीं है।

केंद्र की सत्ता में काबिज कांग्रेस इससे चिंतित होगी, सपा को इसकी कोई चिंता नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें