फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके पर बवाल: कैंटीन संचालक से कहासुनी के बाद चले लात-घूंसे, ग्राहकों में मची अफरातफरी; वीडियो वायरल

Mon, 14 Sep 2026 10:51 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शराब के ठेके पर कैंटीन संचालक से युवकों की कहासुनी हो गई। इसके बाद जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शराब ठेके पर की मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में रविवार रात कालिंदी विहार के 100 फीट मार्ग स्थित कंपोजिट शराब ठेके पर युवकों में मारपीट हो गई। कैंटीन संचालक से कहासुनी के बाद युवक अपने साथियों के साथ ठेके पर पहुंचे और लात-घूंसे चलाने लगे। अचानक हुए झगड़े से शराब खरीद रहे ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


http://
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 9:30 बजे कुछ युवक ठेके के पास बनी कैंटीन में शराब पीने गए थे। किसी बात को लेकर उनकी संचालक से कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक कुछ और साथियों के साथ कंपोजिट ठेके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें