फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दसवीं के छात्र ने दी एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, परिजन बोले- मोबाइल पर खेलता रहता वीडियो गेम

Wed, 31 Jul 2024 04:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

युवक ने डीजी कंट्रोल रूम को ईमेल भेजकर धमकी दी है। कहा कि आगरा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को उड़ा दूंगा। 50 किग्रा RDX रख दिया है। प्रशासन अलर्ट हो गया है। 
विज्ञापन
आगरा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा एयरपोर्ट पर 3 अगस्त को 50 किलो आरडीएक्स रखने वाला हूं। उसके बाद आगरा कैंट रेलवे स्टेशन...। किसी पुलिस वाले में हिम्मत है तो रोक के दिखाए। चैलेंज करता हूं। सीएम योगी आदित्यनाथ को भी चैलेंज करता हूं। सेफ कर सकते हो तो करके देख लो एयरपोर्ट एंड रेलवे स्टेशन...।

विज्ञापन


डीजी कंट्रोल, लखनऊ के ईमेल पर यह धमकी भरा ईमेल मंगलवार शाम को भेजा गया था। जानकारी पर आगरा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। जांच में ईमेल करने वाला दसवीं का छात्र निकला। वह धौलपुर का है। उसे पुलिस पकड़कर ले आई।
 

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि ईमेल डीजी कंट्रोल की आईडी पर किया गया। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। थाना शाहगंज में आईडी धारक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (4) और आईटी एक्ट की धारा 66 एफ के तहत केस लिखा गया है। केस एसआई हरेंद्र कुमार ने दर्ज कराया है।
 

गलत नाम से बनाया ईमेल

सर्विलांस और साइबर सेल ने जांच की। पता चला कि जिस आईडी से ईमेल किया गया, उसे धमकी देने के लिए ही बनाया गया। जिस इंटरनेट कनेक्शन का प्रयोग किया गया, वह धौलपुर का निकला। धमकी देने वाला नाबालिग है। उसने मुस्लिम नाम से आईडी बनाई थी, जबकि खुद हिंदू है।

पुलिस के सामने रोने लगा

पुलिस ने ईमेल से धमकी देने का कारण पूछा तो वह चुप हो गया। डांटने पर रोने लगा। इस पर पुलिस ने उसे समझाते हुए पूछताछ की। परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता सके। यही कहा कि बेटा मोबाइल चलाता रहता है। वीडियो देखता है, वीडियो गेम भी खेलता है।
 

पहले भी मिल चुकी है धमकी

आगरा में रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी पहले भी मिल चुकी है। ट्रेन में बम रखा होने की सूचना भी दी जा चुकी है। इसके अलावा सदर के एक युवक ने मुंबई में धमाके की धमकी दी थी। इस पर मुंबई पुलिस आगरा आई थी। युवक को पकड़कर ले गई थी। तब पता चला कि युवक ने मोबाइल पर गेम के टास्क के लिए ऐसा किया है। 
विज्ञापन

आगरा में बम धमाके भी हो चुके हैं। जय हाॅस्पिटल में बम धमाका हुआ था। इसके अलावा एत्माद्दौला क्षेत्र में एक ढाबे में बम रखा गया था। हाल ही में जगदीशपुरा स्थित एक खोखे में बम रख दिया गया था। गनीमत रही थी कि समय रहते पता चलने पर बम का निष्क्रिय कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें