फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मफलर से यूकेलिपटस के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम खरगपुर में सुबह गांव के बाहर एक युवक का शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि युवक पांच दिन पूर्व रूठकर घर से चला गया था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह टीटूपाल (32) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी खरगपुर गंजडुंडवारा का शव लोगों ने गांव के बाहर यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका हुआ देखा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। जानकारी पर टीटू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के चाचा राम सिंह ने बताया कि वह घर से रूठकर लगभग 5 दिन पूर्व दिल्ली की कहकर गया था। इसके बाद उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस को परिजनों ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें