फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौट रहा युवक संदिग्ध परिस्थिति में हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी बाइक मिस्त्री सोमवार की रात थाना एलाऊ क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में घायल हो गया। मंगलवार की सुबह वह घर पहुंचा और बाइक भी गायब होने की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना निवासी मुकुल बाथम क्रिश्चियन तिराहे के पास बाइक सही करने का काम करता है। सोमवार की शाम वह अपनी ससुराल गांव टिकसुरी थाना एलाऊ गया था। रात के समय वह किसी आवश्यक कार्य की बात कह कर ससुराल से घर जाने की बात कह कर निकला। लेकिन वह रास्ते में ही कहीं गायब हो गया, रात को घर न आने के बाद परिजनों उसकी तलाश कर रहे थे।
मंगलवार की सुबह मुकुल घायल हालत में घर पहुंचा। उसने बताया कि वह गांव कछपुरा के पास बाइक से पहुंचा था, इसके बाद क्या हुआ उसको कुछ याद नहीं है। उसकी बाइक भी कहीं गायब हो गई है। सुबह जब आंख खुली तो वह अस्पताल में था। परिजन उसे साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें