फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगणेश प्रतिभा के विसर्जन के दौरान नहर में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिंहपुर नहर में श्रीगणेश प्रतिभा विसर्जन के दौरान एक युवक पानी में डूब गया। परिजनों के साथ ही पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका था। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कृष्णानगर में ममता राठौर के यहां श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। रविवार को मोहल्लेवासी सिंहपुर नहर में प्रतिमा को विसर्जन करने गए थे। प्रतिम विसर्जन के दौरान कृष्णानगर में भोलेनाथ तोमर के यहां किराए पर रह रहा वरुण कुमार (23) पुत्र स्व. राजकुमार राठौर निवासी गांव खिरिया मुकुंदपुर थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद पानी में डूब गया। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने युवक को तलाश किया, लेकिन पता नहीं लग सका। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की।
भाई तरुण ने बताया कि वह लोग पिछले कुछ समय से यहां किराए पर रह रहे हैं। तरुण की सूचना पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लग सका था। कोतवाली प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें