फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लगाई हजारा नहर में छलांग, लापता

विज्ञापन
कासगंज में हजारा नहर में युवक के डूबने के बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी एवं एकत्रित ग्रामीण। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। हजारा नहर में शनिवार की सुबह एक युवक ने छलांग लगा दी। उसके बचाने के लिए उसका भाई पीछे से कूद गया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। युवक नहर में बहता हुआ लापता हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मोनेश (20) पुत्र धर्मसिंह निवासी नगला पट्टी सुबह लगभग सात बजे हजारा नहर पहुंच गया। उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। उसे नहर में कूदते हुए उसके भाई वितेंद्र ने उसे देख लिया। भाई मोनेश को बचाने के लिए वह भी नहर में कूद गया। लेकिन वह सफल नहीं हो सका। घटना की जानकारी पर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी पंकज कुमार और कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से उसकी नहर में काफी तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं लग सका। युवक के नहर में डूब जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नहर में डूबे हुए युवक की तलाश की जा रही हैं, लेकिन कोई पता नहीं लगा सका हैं। गोताखोरों का प्रयास अभी जारी है।
आंखों के सामने नहर में डूबकर हो गया लापता भाई
नहर में मोनेश पुत्र धर्म सिंह ने जैसे ही नहर में छलांग लगाई तो उसके भाई वितेंद्र ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। उसने बताया कि भाई को बचाने के लिए उसने बहुत कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो सका। आंखों के सामने ही भाई नहर में डूबकर लापता हो गया। उसे भाई को न बचा पाने का काफी मलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें