फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 3.32 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक मेंथा ऑयल कारोबारी के खाते से साइबर ठगों ने 3.32 लाख रुपये उड़ा दिए। शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्होंने गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। लेकिन इस नंबर पर कॉल की तो ठगों द्वारा एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर उनके खाते से रकम उड़ा दी।
विज्ञापन

अजय कुमार गुप्ता निवासी थाना किला बरेली की फर्म मेंथा ऑयल नई हवेली नगला बबूल में है। 24 नवंबर 2021 को उन्होंने बैंक से संबंधित एक शिकायत दर्ज करने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। सर्च किए हुए नंबर से जब बात की तो ऑपरेटर ने सीनियर आफीसर से बात करने को कहा। सीनियर आफीसर ने ऐनीडेेस्क एप को उसके मोबाइल पर डाउनलोड कराया। इसके बाद वीडियो कॉल कर एटीएम कार्ड के दोनों ओर फोटो मांग लिए। इसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से 3.32 लाख रुपये उड़ा दिए गए। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से की। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने साइबर ठगी किए जाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें