मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बाइक से गांव नगला दशरथ लौट रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
गांव नगला दशरथ निवासी 36 वर्षीय लाखन सिंह थाना औंछा क्षेत्र के गांव नसीरपुर भांजे की शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 10:30 बजे बाइक से लौट रहा था। बाइक जब गांव रठेरा के पास पहुंची तभी किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जब तक ग्रामीण मौके पर एकत्र होते टक्कर मारने वाले वाहन को चालक भगा ले गया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।