फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम; जमकर हुआ हंगामा

Mon, 06 Nov 2023 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवक बाइक से जा रहा था। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुआ हंगामा किया। 
विज्ञापन
Mainpuri News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि युवक बाइक से जा रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। वहीं परिवार के लोग इसे हादसा नहीं हत्या बता रहे हैं। घटना के बाद परिवार संग लोगों ने हाईवे जाम कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संगम मैरिज होम के पास ये हादसा हुआ। बताया गया है कि चतुरीपुरी निवासी 25 वर्षीय बॉबी यादव बाइक से जा रहा था। उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।  हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार  के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि ये हादसा नहीं है, बल्कि बॉबी की हत्या की गई है। 

घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-92 पर जाम लगा दिया। लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। यहां करीब दो घंटे से अधिक जाम रहा, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें