फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला दयाल में करंट लगने से युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव नगला दयाल में शनिवार की शाम प्रेस कर रहा एक युवक करंट लगने से बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला दयाल निवासी 30 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र आशाराम शनिवार की शाम कहीं जाने के लिए अपने कपड़ों पर प्रेस कर रहा था, तभी अचानक वह प्रेस में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर गया। उसे बेहोश पड़ा देख घर में हड़कंप मच गया। परिजन अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें