करहल। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंबा में नहाते समय डूबने से युवक की मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद युवक का शव बरामद हुआ। युवक ग्रामीणों के साथ भागवत कथा के समापन के बाद जबारे विसर्जित करने आया था।
क्षेत्र के गांव नगला बेसन में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ है। कथा के बाद बृहस्पतिवार को ग्रामीण गांव के पास ही स्थित हरवाई रजबहा (बंबा) में जबारे विसर्जित करने आए थे। इस दौरान कुछ युवा वहां नहाने लगे। नहाते समय अखिलेश राजपूत (22) पुत्र मान सिंह राजपूत गहराई में चला गया और डूब गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बंबा से निकाला जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।