फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-कोतवाली पुलिस ने 10 बने तमंचा व कई अधबने तमंचा किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग दो ईंट भट्ठों पर दबिश देकर असलहा बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 बने और कई अधबने तमंचे व उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर कोतवाली क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने वालों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। बताया कि इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह एसआई अमित सिंह के साथ आगरा रोड बाईपास पर पुराने भट्ठा के पास से गिहार कालोनी, नवीन मंडी निवासी गोविंद गिहार को पकड़ा। वह भट्ठे पर छिपकर अवैध असलहा बना रहा था। पुलिस को उसके कब्जे छह बने व कई अधबने तमंचे व उपकरण बरामद हुए। दूसरी कार्रवाई नगला भंत के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे पर की गई। यहां असलहा बना रहे शानू गिहार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार बने व अधबने तमंचे व अन्य उपकरण बरामद हुए। एसपी ने बताया कि गोविंद पर आठ से अधिक व शानू पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह लोग पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें