सोरोंजी। क्षेत्र के ग्राम तुमरिया के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह दोपहिया रोड नलकूप के पास पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत रवि (24) पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम तुमरिया हुआ। वह अपने घर से बुधवार की सुबह खेत पर जाने की कहकर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। उसे ग्रामीणों ने दोपहिया रोड नलकूप के समीप पड़े हुए देखा तो इसकी सूचना उसके परिजन को दी। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि परिजन ने तहरीर पुलिस को नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक रवि अपने मां-बाप इकलौता पुत्र था। वह दो वर्ष पूर्व नगरिया पर हुए सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गया। काफी उपचार के बाद उसकी जान बच सकी। उसकी दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से दोनों ही मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।