कासगंज बसपा की सदस्या से त्याग पत्र देने वाले नगर पंचायत मोहनपुर के चैयरमैन सुभाष शाक्य का फोटो
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। मोहनपुर नगर पंचायत के चेेयरमैन सुभाष शाक्य ने बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि बसपा ने कांशीराम के मिशन को पीछे छोड़ दिया है। बसपा के कोआर्डिनेटर सही तरीके से काम नहीं करते, जिससे उनका मन आहत है। उन्होंने पत्रकारों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार बसपा की सरकार बनी है। यह सब कांशीराम के मिशन के कारण हुआ, लेकिन अब पार्टी पूरी तरह से पथ भ्रष्ट हो गई है। ऐसे में बसपा में रहते हुए घुटन महसूस हो रही है। इन्हीं कारणों से बसपा से इस्तीफा दिया है। चेयरमैन सुभाष शाक्य ने अमांपुर विधानसभा से पिछला चुनाव बसपा की टिकट से लड़ा था। उन्होंने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि अब वह किस राजनीतिक दल में शामिल होंगे।