फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रॉक स्टार नील की जादुई आवाज पर देर रात तक झूमे युवा, इनको दिया गया सिंधु रत्न अवार्ड

Tue, 22 Apr 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कोठी मीना बाजार में लगे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय भगवान झूलेलाल सांस्कृतिक मेले का रंगारंग समापन हुआ। इस दौरान रॉक स्टार नील की जादुई आवाज पर युवा देर रात तक झूमते रहे। 
 
विज्ञापन
रॉक स्टार नील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कोठी मीना बाजार में लगे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय भगवान झूलेलाल सांस्कृतिक मेले का सोमवार को रंगारंग समापन हुआ। रॉक स्टार नील की आवाज का जादू चला और लोग देर रात तक उनके गीतों पर झूमते रहे। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर गागनदास रामानी और रोचीराम को सिंधु रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यह मेला सिंधी सेंट्रल पंचायत की देखरेख में जय झूलेलाल मेला समिति की ओर से लगाया गया था। सोमवार को रॉक स्टार नील मेले के आकर्षण का केंद्र रहे। मंच पर आते ही उन्होंने मेले की शाम को पूरी तरह रंगीन बना दिया। पहले सिंधी भाषा में गीत की शुरुआत की। फिर एक से बढ़कर एक नगमे सुनाकर महफिल सजा दी। युवाओं की मांग पर वह एक के बाद एक बॉलीवुड गीत सुनाते रहे, जिन पर शहर के युवा देर रात तक झूमते रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ
विज्ञापन



 

समापन पर उमड़ी भीड़
समापन पर मेले में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। भगवान झूलेलाल की अद्भुत झांकी, जादुई जलपरी और अंडरवाटर फिश टनल एवं अन्य मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षक का केंद्र बनी रहीं। वहीं, किचन अप्लायंस, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कपड़े आदि की स्टॉल पर महिलाओं की ज्यादा भीड़ रही। खानपान की स्टॉल पर भी लोगों ने व्यंजन का मजा लिया। देर रात तक लोग मेले में जमे रहे।

ये भी पढ़ें -  वृद्धावस्था पेंशन को लेकर खुशखबरी: आवेदन का झंझट न जांच की टेंशन, 60 की उम्र पार करते ही हो जाएगी शुरू


 
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, संयोजक हेमंत भोजवानी, घनश्याम दास देवनानी, भगवान दास आवतानी, सूर्य प्रकाश, श्याम भोजवानी, मेघराज दियालानी, सुशील नोतनानी, हरीश टहिल्यानी, जितेंद्र त्रिलोकानी, नरेश लखवानी, जगदीश डोडानी आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें