फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांच साल से घाटे में रोडवेज, सभापति नाराज...टीआई और परिचालकों पर क्यों नहीं की कार्रवाई; मांगा जवाब

Tue, 22 Apr 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने सर्किट हाउस में की विभागों की समीक्षा की गई। इस दौरान रोडवेज के घाटे पर सभापति ने नाराजगी जताई। साफ शब्दों में कहा कि यदि रोडवेज घाटे में है तो टीआई और परिचालकों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते। 

 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति सोमवार शाम आगरा पहुंची। सर्किट हाउस में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। समिति को जब बताया गया कि पांच साल से आगरा रोडवेज घाटे में है तो सभापति अमित अग्रवाल ने नाराजगी जताते कहा कि टीआई और परिचालक पर कार्रवाई क्यों नहीं करते। क्या कार्रवाई की गई, इसकी रिपोर्ट मुझे 15 दिन में भेजो। समीक्षा बैठक से आरटीओ गैरहाजिर रहे। समिति ने आरटीओ से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


डग्गामार वाहनों के विरुद्ध की गई कार्रवाई का ब्योरा तलब
परिवहन की समीक्षा में समिति को बताया गया कि रोडवेज को वर्ष 2020-21 में 25 करोड़, 2021-22 में 14.96 करोड़, 2022-23 में 25.46 करोड़, 2023-24 में 12.75 करोड़ और 2024-25 में 22.54 करोड़ का घाटा हुआ। सभापित ने घाटे को मुनाफे में बदलने की कार्ययोजना तलब की। साथ ही पिछले तीन साल में डग्गामार वाहनों के विरुद्ध की गई कार्रवाई का ब्योरा तलब किया।

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ
विज्ञापन



 

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पता चला कि प्राप्त धनराशि की तुलना में धनराशि का उपयोग नहीं हो रहा। विद्युत विभाग की समीक्षा में जर्जर खंभे, तार, ट्रांसफार्मर, क्षमता वृद्धि के लिए धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में प्राप्त धनराशि और उपभोग राशि में अंतर मिला। उन्हें बताया गया कि एसएन मेडिकल कॉलेज में पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिलने से निर्माण अधूरा होने के कारण राशि बची है।

ये भी पढ़ें -  वृद्धावस्था पेंशन को लेकर खुशखबरी: आवेदन का झंझट न जांच की टेंशन, 60 की उम्र पार करते ही हो जाएगी शुरू


 
विज्ञापन

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में ग्राम्य विकास, पंचायत राज, सिंचाई, समाज कल्याण आदि विभागों की समीक्षा की गई। समिति में सभापति अमित अग्रवाल के साथ सदस्य बृजेश कटेरिया, प्रेमपाल सिंह धनगर, रविन्द्र पाल सिंह मौजूद रहे। बैठक में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ प्रतिभा सिंह, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, सीएमओ अरुण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें