फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Gaming: ऑनलाइन गेम में हार बर्दाश्त नहीं कर सका 20 वर्षीय युवक, उठाया ये कदम

Sat, 08 Apr 2023 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवक ऑनलाइन गेम में रुपये हार गया था, जिसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था। तनाव के चलते उसने जहर का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
जहर खाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन में मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहा युवक हजारों रुपये हार गया। आर्थिक रूप से नुकसान होने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां का है मामला 

जमाल नगर भैंस निवासी सोनू (20) मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था। परिजन के अनुसार इसमें वह हजारों रुपये हार गया था। रुपये हार जाने के कारण वह कई दिनों से अवसाद में चल रहा था। शुक्रवार को उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे वह अचेत हो गया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब परिजनो को उसके विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीवी से नाजायज संबंध का शक: तड़पा-तड़पा कर ली दोस्त की जान, आंख फोड़ी, सिर-पैर काटा, दी दुश्मनों से बदतर मौत

हालत खतरे से है बाहर

परिजनों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें