आगरा के मलपुरा में धनौली के विपती नगर में बुधवार शाम करंट लगने से सनी (28) की मौत हो गई। परिजन ने टोरंट पॉवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मलपुरा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विपती नगर निवासी मृतक के पिता रमाकांत ने पुलिस को बताया कि टोरंट पाॅवर ने पूर्व में बिजली का बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काट दिया था। बिल जमा होने के बाद कनेक्शन तो जोड़ दिया, लेकिन तारों की सही से टेपिंग नहीं की। घर के दरवाजे पर लगे बिजली के मीटर के खुले तारों में हाथ लगने से बुधवार शाम सनी को करंट लगा और उसकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में मलपुरा थाने में तहरीर दी गई। मामले में टोरेंट पॉवर कर्मियों की लापरवाही को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है।