फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सावन में शिव मंदिरों पर होगी कड़ी सुरक्षा, परिक्रमा मार्ग पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Fri, 11 Jul 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

अधिकारियों की ओर से थाना पुलिस को निर्देश जारी कर कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा दुरुस्त रखने को कहा गया है। मंदिरों में दो सिपाही तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सावन में शिव मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर मंदिर पर संबंधित थाने के सिपाही तैनात रहेंगे। प्रमुख मंदिरों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। सावन के प्रत्येक सोमवार को पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। परिक्रमा मार्ग को लेकर भी रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। इस संबंध में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शुक्रवार से सावन शुरू हो रहे हैं। ऐसे में थाना पुलिस को निर्देश जारी कर कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा दुरुस्त रखने को कहा गया है। मंदिरों में दो सिपाही तैनात किए गए हैं। शहर में कैलाश, बल्केश्वर, राजेश्वर, रावली महादेव, राजेश्वर, मन:कामेश्वर आदि मंदिरों पर सबसे अधिक भीड़ रहती है। इन मंदिरों पर विशेष रूप से पुलिस के साथ पीएसी को लगाया गया है।

डीसीपी सिटी ने कहा कि सभी एसीपी को अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों की व्यवस्थाओं के संबंध में मंदिर समिति के पदाधिकारियों से वार्ता के लिए कहा गया है। मंदिरों में अभिषेक के दाैरान किसी तरह की समस्या लोगों को न हो, इसके लिए पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। चारों मंदिरों के परिक्रमा मार्ग पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके लिए भी सुरक्षा प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


पूजा की थाली में मिलेगा दूध, प्रसाद और दीपक
शिव मंदिरों के बाहर पूजा के सामान की बिक्री के लिए दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने 51 रुपये से लेकर 101 रुपये तक की थाली में दूध, प्रसाद और दीपक की व्यवस्था की है। वहीं फूलमाला, धतूरा आदि भी अलग से दिए जाएंगे। मंदिरों में पुजारियों ने भी अभिषेक कराने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें