फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, खानी पड़ी 'जेल की हवा'

Tue, 30 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
कासगंज सहावर के सुन्नगढ़ी में फेसबुक पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का आरोपी संजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


नगला चतुरी निवासी संजू उर्फ संजीव पुत्र रमेश चंद्र ने फेसबुक पर तमंचे के साथ अपना फोटो वायरल कर दिया। इस वायरल फोटो में युवक अपनी कनपटी पर तमंचा लगाए हुए था और कारतूस उसके आगे पड़े थे। फेसबुक के माध्यम से फोटो की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक को जेल भेजा गया है। वहीं सहावर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैंगेस्टर के फरार आरोपी इरफान पुत्र मुश्ताक कुरैशी निवासी मोहल्ला राजीव नगर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इंस्पेक्टर गनेश चौहान ने बताया कि गैंगस्टर का आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। वह थाना अमांपुर में भी वांछित था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें